भाजपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, स्वयंसेवकों के लिए पार्टी जल्द लॉन्च करेगी नया पोर्टल : डॉ. अर्चना गुप्ता
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 06:01 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा भाजपा संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। पार्टी जल्द ही एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेगी, जिसके माध्यम से समाजसेवा में रुचि रखने वाले स्वयंसेवकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने 2027 के पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नए पोर्टल के जरिए ऐसे लोग भी भाजपा से जुड़ सकेंगे, जो समाजसेवा के लिए समय देना चाहते हैं, लेकिन किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद उन्हें सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा और धीरे-धीरे संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों में भी भागीदारी दी जाएगी।
सेवा कार्यों के जरिए बढ़ेगा संगठन का दायरा
भाजपा का मानना है कि इस पहल से समाजसेवा से जुड़े लोगों को एक साझा मंच मिलेगा। पार्टी सेवा कार्यों के माध्यम से नए स्वयंसेवकों को जोड़कर जमीनी स्तर पर अपना नेटवर्क और अधिक मजबूत करना चाहती है।
युवा, महिलाएं और प्रोफेशनल्स पर विशेष फोकस
नए पोर्टल के जरिए युवा, महिलाएं, डॉक्टर, प्रोफेशनल्स और समाज के अन्य सक्रिय वर्गों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। इससे विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने और संगठन के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
2027 पंचायत चुनावों की तैयारी अभी सेप्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का लक्ष्य "सांसद से लेकर पंच तक" हर स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर अभी से सक्रिय होकर संगठन को सशक्त बनाया जाए।
'कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत'
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सांसद, विधायक और सरकारें कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिलाओं, युवाओं, डॉक्टरों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)