कांग्रेस के घर-घर अभियान पर भाजपा की चुटकी

6/19/2018 10:32:46 AM

चंडीगढ़(बंसल): मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कांग्रेस घर-घर अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे वे दूसरों के घर जाकर संगठन मजबूत करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपने ही बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाने में कांग्रेसी भेदभाव कर रहे हैं, क्योंकि उनकी नीयत और नीति खोट से परिपूर्ण है।

Rakhi Yadav