बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति में भाजपा की हुई जीत, वर्षा गौतम बनी प्रधान

12/31/2022 8:47:04 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण): हुड्डा के गढ़ झज्जर में लगातार कमल खिलता ही जा रहा है। कभी भाजपा की रणनीतियां विरोधियों पर भारी पड़ती है तो कहीं किस्मत भी भाजपा का साथ देती है। वहीं आज भाजपा को बहादुरगढ़ पंचायत समिती में जीत हासिल हुई है। भाजपा की वर्षा गौतम और रिंकी देवी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को 14-14 वोट मिले। फैसला टॉस से हुआ। जिसमें वर्षा गौतम का किस्मत का फैसला हो गया और वह प्रधान बन गई।

 

बता दें कि झज्जर जिले में सात पंचायत समिति है। सातों पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान भारतीय जनता पार्टी बनाने में कामयाब रही है। झज्जर जिला परिषद की प्रधानी भी भाजपा के खाते में ही गई है। जिला परिषद में भाजपा के ही पार्षदों ने उपप्रधानी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार का विरोध भी किया। बहादुरगढ़ पंचायत समिती में भी भाजपा के खिलाफ भाजपा की नजर आई। हालांकि जननायक जनता पार्टी का पूरा साथ पंचायत समिती में भाजपा उम्मीदवार के साथ नहीं रहा। फिर भी किस्मत ने भाजपा को जीत दिला ही दी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान का कहना है कि हुड्डा के गढ़ में भाजपा का कमल खिल चुका है और आगे भी खिलता ही रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोध कर रास्ता भटक चुके भाजपाइयों को रास्ते पर लाया जाएगा और पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भी भेजी जाएगी।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma