भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ने किया सुसाइड

6/14/2019 8:31:33 AM

पंचकूला(उमंग): मनसा देवी मंडल भाजपा की प्रधान डिंपल शर्मा ने वीरवार को पति से झगड़े के बाद जहरीली दवाई निगल कर आत्महत्या कर ली। बता दें डिंपल की बेटी के अनुसार उनके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बात हाथापाई तक भी पहुंच जाती थी। परंतु बाद में सुलह भी हो जाती थी। वीरवार को भी आगे की तरह ही झगड़ा हुआ था, लेकिन आज ना जाने मां को इतना गुस्सा कैसे आ गया कि उन्होंने दवाई निगल ली।

इसके बाद मां को अस्पताल ले गये, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार डिंपल शर्मा सेक्टर 18 में अपने पति और दो बेटियों के साथ रह रही थीं। डिंपल को तीन साल पहले ही मनसा देवी मंडल भाजपा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसी दौरान उनके पति अमृत भूषण भी दुबई से लौट आये थे।
 

kamal