विश्वकर्मा दिवस पर कुरुक्षेत्र पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेशवासियों को दी बधाई

11/13/2023 8:26:39 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : जिले में विश्वकर्मा दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 13 हजार करोड़ का बजट आंवटित किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि विश्वकर्मा जैसा ज्ञान व व्यक्तित्व किसी के पास नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके दिखाएं मार्ग पर पर चल रही है। आम व्यक्ति को लाभ देने के लिए 13000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। यही नहीं, जरूरमंद लोगों को  3 लाख तक का ऋण 5% ब्याज पर दिया जा रहा है। इससे पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा व उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail