कांग्रेस पर नायब सैनी ने साधा निशाना, बोले- 10 साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार के तहत के हुए काम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 05:34 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नायब सिंह सैनी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के विभिन्न संगठनों की बैठक लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने 10 साल के शासनकाल में क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार के तहत काम किया है जो वह नहीं कह रहे प्रदेश की जनता कह रही है गुटों में बटी कांग्रेस प्रदेश को सही दिशा नहीं दे सकती है।

सैनी ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास नीति के तहत पारदर्शी तरीके से काम किया है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की लोकसभा की 10 की 10 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बन आएगी। उन्होंने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश पर SIT का गठन हो गया है। मामले की जांच चल रही है और दूध का दूध पानी का पानी होगा।

गुटों में बटी कांग्रेस प्रदेश को क्या देगी दिशा निर्देश 

कांग्रेस के शासनकाल में पर्ची और खर्ची का बोलबाला रहा है यह बात वह नहीं कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की जनता कह रही है। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के भारतीय जनता पार्टी को रेल में बैठकर रेल बनाने वाली बात पर कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद गुटों में बटी हुई है वह प्रदेश की जनता को क्या दिशा निर्देश देगी। उन्होंने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में युवाओं को किस तरह से रोजगार दिए हैं वो दीपेंद्र हुड्डा कहीं भी आकर बता सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे किए हैं और धरातल पर कार्य दिखाई दे रहे हैं जबकि कांग्रेस शासन काल में झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति चलती रही और धरातल पर  कार्य दिखाई नहीं दिए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static