गुरुग्राम पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, संगठनात्मक चर्चा के विषय में हो रही मीटिंग

9/4/2020 1:28:43 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आज गुरुग्राम पहुंचे। जहां 6 जिलों के कार्यकर्त्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा के विषय में मीटिंग हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश महामंत्री एड्वोकेट वेदपाल भी बैठक में मौजूद है। इसमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल जिलों के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल है। 
 

Manisha rana