भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात

7/31/2020 12:16:13 PM

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा BJP के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में प्रदेश के ताजा हालात और आने वाले बरोदा उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई थी। इसके साथ उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन से भी मुलाकात की थी। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद ओपी धनखड़ का दिल्ली का पहला दौरा था। 

Edited By

Manisha rana