भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी का प्रदेश भर में होगा अभिनंदन, 22 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

11/3/2023 9:11:52 PM

चडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के प्रदेश भर में नागरिक अभिनंदन समारोह चार नवंबर शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सम्मान में रखे गए ये समारोह 22 नवंबर तक चलेंगे। सभी जिलों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन करने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। अभिनंदन कार्यक्रम दो चरणों में रखें गए हैं। पहला चरण 4 नवंबर से नौ नवंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण दीवाली के बाद 17 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगा। अभिनंदन समारोह कार्यक्रमों के संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडोली को बनाया गया है।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पहला नागरिक अभिनंदन समारोह जींद जिले में चार नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे होगा। चार नवंबर को ही शाम तीन बजे हिसार में अभिनंदन समारोह रखा गया है। 5 नवम्बर को सुबह 11 बजे कैथल में, 6 नवम्बर को सुबह 11 बजे फतेहाबाद, शाम 3 बजे सिरसा, 7 नवंबर सुबह 11 बजे भिवानी और शाम तीन बजे चरखी दादरी में नागरिक अभिनंदन समारोह होगा। इसी तरह श्री सैनी का अभिनंदन 8 नवंबर को सुबह 11 बजे फरीदाबाद, शाम 3 बजे पलवल में किया जाएगा। नौ नवंबर को अंबाला में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।

प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के मुताबिक इसके बाद दीवाली का त्योहार है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नागरिक अभिनंदन का दूसरा चरण बाकी जिलों में 17 नवम्बर से 22 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को सुबह करनाल, शाम को कुरुक्षेत्र, 18 नवंबर को सुबह यमुनानगर, शाम को पंचकूला, 19 नवंबर को सुबह झज्जर और शाम को रोहतक, 20 नवंबर को सुबह नूंह और शाम को गुरुग्राम, 21 नवंबर को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ तथा 22 नवंबर को सोनीपत और पानीपत में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal