बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आज से 3 दिवसीय अभियान चलाएगी भाजपा

8/28/2018 1:09:59 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा भाजपा के पदाधिकारी प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे केरलवासियों की ओर मदद का हाथ बढ़ाएंगे। मंगलवार से पूरे प्रदेश में भाजपा पदाधिकारी लगातार 3 दिन तक विशेष अभियान चलाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित करेंगे। 

इस अभियान में जिले से लेकर मंडल स्तर तक धनराशि एवं सामग्री एकत्रित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि प्रदेश में 28 से 30 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत एकत्रित की जाने वाली धनराशि एवं सामग्री को भाजपा द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए गए शिविरों के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। 

Rakhi Yadav