BJP किसानों के लिए करती है अभद्र भाषा का प्रयोग, विरोध होने पर लेती है CONGRESS का नाम- शैलजा

4/2/2021 8:12:25 PM

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुये सैलजा ने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र की आवाज बंद करने का प्रयास किया जाता है। सैलजा ने कहा कि पंजाब में भाजपा विधायक पर हमले मामले में शुक्र मानें के बीजेपी नेताओं ने इसके लिए नेहरू को जिम्मेदार नहीं ठहराया। भाजपा नेता वैसे तो किसानों के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं.. और जब किसान विरोध करते हैं तो ये कांग्रेस का नाम लेते हैं।

News Editor

Ajay Sharma