26-27 जुलाई को होगी BJP प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, विकास कार्यों का होगा बखान

7/25/2017 7:55:58 AM

चंडीगढ़ (पांडेय):भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी खट्टर सरकार के 1000 दिनों की योजनाओं और विकास कार्यों का बखान किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 26 और 27 जुलाई को जींद में होनी है। बैठक के लिए संगठन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। यह बैठक पूरी तरह से सरकार के विकास कार्यों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे पर केंद्रित होगी। बैठक में शाह के प्रस्तावित 3 दिवसीय दौरे को लेकर खास मंथन किया जाएगा। 

बताया गया कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन की ओर से कार्यकर्ताओं को खास टिप्स दिए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों का सेशन बुलाया गया है।