CAA की सच्चाई बताने फील्ड में उतरेगी भाजपा

1/5/2020 1:13:30 PM

डेस्क: नागरिकता संशोधन कानून की सच्चाइयों से आम जनता को रू-ब-रू करवाने को लेकर भाजपा की देशव्यापी मुहिम के तहत हरियाणा में भी जन जागरण अभियान रविवार से शुरू किया जाएगा। इस अभियान में भाजपा ने प्रदेश के सभी घरों में संपर्क करने का लक्ष्य रखा है।  

जनजागरण अभियान के तहत ही सोशल मीडिया और सामाजिक संपर्क के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर होने वाले जनजागरण के कार्यक्रमों के लिए भाजपा ने अब तक एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और सभी जिलों वह मंडलों पर कार्यशाला का आयोजन किया है। इसी कड़ी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 6 जनवरी को हरियाणा के पटौदी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 

गौरतलब है कि जनजागरण के अभियान की तैयारियों को लेकर सभी जिलों में बैठक 28 व 29 दिसम्बर तक हो चुकी है, इसी तरह मंडल स्तर की भी बैठकें पूरी हो चुकी हैं। पूरे प्रदेश में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक जन संपर्क अभियान और संवाद के कार्यक्रम किए जाएंगे। हरियाणा प्रदेश से दो लाख धन्यवाद पत्रों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया जाएगा।  

Isha