जब तक विपक्ष एकजुट नहीं होगा तब तक, नेताओं को BJP ईडी और CBI के जरिए जेल भेजती रहेगीः अभय चौटाला

3/22/2024 2:13:17 PM

सिरसा(सतनाम): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होने के बाद अब सियासत गरमा गई है। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक व इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति या जो नेता भाजपा सरकार की खिलाफत करता है उसके खिलाफ भाजपा सरकार इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देती है। 

जो नेता बीजेपी की खिलाफत करता है उसे नेता के खिलाफ ईडी या सीबीआई का दुरुपयोग कर उसकी गिरफ्तारी की जाती है। अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने पहले ही सभी विपक्षी पार्टियों को आगाह किया था कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी पार्टी एकजुट न हुई तो नरेंद्र मोदी की सरकार सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल में डाल देगी।  

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर इनेलो लड़ेगी चुनाव

अभय सिंह चौटाला कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर इनेलो लोकसभा चुनाव लड़ेगी और मजबूती से विपक्षी पार्टियों का सामना भी करेगी। कुरुक्षेत्र सीट पर अभय सिंह चौटाला का दावा है कि भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को हराकर जीत हासिल करेगी। अभय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में सभी जगह पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जाएगी और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के के लिए जुटने के निर्देश भी दिए जाएंगे। 

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी नहीं है ऐसे में आईएनएलडी ही इन तीनों पार्टियों का विकल्प है। उन्होंने कहा कि सभी हल्के में वे जाकर लोगों से विचार विमर्श कर रहे हैं और विचार विमर्श करने के बाद ही इनेलो के उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
 

Content Writer

Isha