भाजपा बनाएगी सक्रिय सदस्य, 1 से 10 दिसम्बर तक चलेगा अभियान

11/30/2019 1:24:44 PM

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी के विस्तार के लिए की जा रही सदस्यता अभियान के अगले चरण की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी थी। हरियाणा में भी पार्टी द्वारा 20, 21, 22 जुलाई को सघन सदस्यता अभियान चलाया गया था। उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा आगामी 1 दिसम्बर से 10 तक सक्रिय सदस्य का शुभारम्भ करने जा रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ा राजनितिक दल है। पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर इतिहास रचने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। भारतीय जनता पार्टी का सर्व व्यापी – सर्व स्पर्शी सदस्यता अभियान पार्टी को मजबूत करने के नए कीर्तिमान स्थापित करने की और अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवश्यक है कि उस सदस्य द्वारा कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा हो, उसके बाद ही वह सक्रिय सदस्य बन सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने भाजपा हरियाणा के संगठनात्मक चुनावों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने संगठनात्मक चुनाव के लिए ‘प्रदेश निर्वाचन समिति’ का गठन किया गया है। हरियाणा प्रदेश में संगठन के चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति में प्रदेश चुनाव अधिकारी के नाते से श्रीनिवास गोयल और प्रदेश सह चुनाव अधिकारी जंग बहादुर चौहान को नियुक्त किया गया।

चुनावी कार्यक्रमों की रुपरेखा का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बूथ की इकाई का चुनाव होगा, इसमें बूथ के अध्यक्ष चुने जाएंगे। इसके बाद उनकी प्रदेशभर की सूची बनाई जाएगी। यह सूची 25 से 30 दिसंबर तक प्रदेशभर से रजिस्टर बनाए जाएंगे। 1 जनवरी से 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुने गए बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को चुनेंगे। 15 से 25 जनवरी तक जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा।

Isha