राज्यसभा चुनाव में भाजपा दूसरी सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को देगी समर्थन : गौरव गौतम
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 08:21 PM (IST)
पलवल (दिनेश कुमार) : खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में यह सराहनीय पहल है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पलवल शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही पलवल जिले का चहुंमुखी विकास कराना हमारी प्राथमिकता है।
खेल राज्यमंत्री पलवल अनाजमंडी एवं सब्जी मंडी में डस्टबीन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने मंडी के आढ़तियों को डस्टबीन वितरित किए साथ ही मंडी के आढ़तियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
राज्यसभा चुनाव को लेकर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की उम्मीदवारी पर कहा कि उन्हें निर्दलीय विधायकों ने उम्मीदवार बनाया है और भाजपा भी उन्हें समर्थन देगी। वहीं अमेरिका द्वारा तेल को लेकर रूस से एक महीने की परमिशन वाले बयान पर कहा कि भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली उभरता हुआ देश है जो बहुत जल्द विश्व में सबसे शक्तिशाली होगा। गैस की किल्लत को लेकर गौरव गौतम ने कहा कि कई जगह युद्ध चला हुआ है पूरे विश्व में अफरा तफरी का माहौल है लेकिन भारत में सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में हैं।
वहीं इस अवसर पर मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि मंडी की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डस्टबीन वितरित किए गए है ताकि मंडी में आने जाने वालों को गंदगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसलों की आवक से पहले मंडी में मौजूद समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न आए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)