मंत्री कृष्ण बेदी का दावा, 2019 में दोनों चुनाव जीतेगी भाजपा

12/31/2018 4:25:06 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर):कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से विधायक और मनोहर कैबिनेट में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 2019 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे बेदी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। बेदी ने कहा कि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी और मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बेदी ने कहा कि मोदी का दोबारा पीएम बनना देश के लिए हितकारी है और जिस प्रकार मोदी सरकार ने देशहित में काम किए हैं उससे लोग भाजपा को ही वोट देंगे। 

वहीं बेदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी दोबारा सरकार बानने का दावा किया है। बेदी ने मीडियाकर्मियों को भी आश्वास्त किया कि विधानसभा चुनाव एक बार फिर भाजपा जीतेगी और मनोहर लाल फिर से प्रदेश के मुखिया बनेंगे। बेदी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता 2014 विधानसभा चुनाव की कसर 2019 चुनाव में निकालेगी और 90 में 70 सीटें जितवाकर मनोहर लाल को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।



उन्होंने कहा कि हरियाणा के हित में जो कार्य मनोहर लाल ने किए हैं वो 50 साल में कोई भी सरकार नहीं कर पाई। बेदी ने इस दौरान चुनाव में इनेलो और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की बात कही। 

Sudhir Pandey