शगूफे छोडऩे का काम कर रही भाजपा: तंवर

5/8/2018 1:04:17 PM

पंचकूला(धरणी): मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विदेश यात्रा पर जाने से पहले रावी का पानी पाकिस्तान जाने पर एतराज जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पत्र लिखने का मामला गर्माने लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि मनोहर सरकार एस.वाई.एल. के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के शगूफे छोड़ रही है। 

भाजपा सरकार की नीयत एस.वाई.एल. मुद्दे पर ठीक नजर नहीं आ रही। भाजपा ने 1975 से लेकर आज तक जनता को गुमराह करने का काम किया है। इनेलो के प्रवक्ता प्रवीण अत्री ने कहा कि भाजपा पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू कर नहर का निर्माण करवाए।

Deepak Paul