भाकियू ने किसानों के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला

11/21/2018 8:43:59 PM

कुरूक्षेत्र(विनोद/रणदीप): कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि भारतीय किसान यूनियन अब किसानों के हित में राजनीति करेगी और जो राजनीतिक पार्टी किसानों के हित में नहीं होगी उसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हुई जिसमें भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।



इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि यूनियन की बैठक में आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसमें माना गया कि भारतीय किसान यूनियन गैर राजनीतिक संगठन के तौर पर किसानों के कई महत्वपूर्ण फैसले और नीतियों को यूनियन सरकार से नहीं मनवा पाई। जिस कारण फैसला लिया गया कि यूनियन अब खुलकर किसानों के हित में राजनीति करेगी। साथ ही अब यूनियन अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ भी किसानों के हित में ही समझौते करेगी।



चढूनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो राजनीतिक पार्टी किसानों के हित में नहीं होगी। उसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहाकि पूरे देश में सबसे अधिक वोट किसानों के पास है, लेकिन किसानों की वोटों के नाम पर राजनीतिक दल स्वार्थ की राजनीति करते हैं। परन्तु अब भारतीय किसान यूनियन के कारण राजनीति बदलेगी। अब पूरे देश में नई तरह की राजनीति की शुरुआत होगी।

Shivam