आपदा में भी कालाबाजारी, जरूरतमंदों के हाथ खाली

4/4/2020 10:37:40 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : प्रदेश सरकार की ओर से आपदा के समय जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण का आदेश दिया गया है। शुक्रवार से डिपो संचालकों द्वारा राशन वितरण का काम शुरू भी कर दिया गया। लेकिन आपदा के समय में भी डिपो संचालक कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे है। पहले ही दिन दो डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिले में कुल 682 राशन डिपो हैं।  पैसे लेकर राशन देने का लगाया आरोप : एनआईटी में रहने वाले मुरारीलाल ने बताया कि उनका डिपो संचालक ने उन्हें अभी तक फरवरी का राशन नहीं दिया है।

वहीं अप्रैल का राशन भी वह पैसे लेकर दे रहा है। राशन देने वाले लोगों के नाम भी रजिस्ट्रर में चढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन उसकी मात्रा नहीं लिखी जा रही है। इसके अलावा कई ओर तरह की गड़बडिय़ां की जा रही है। जवाहर कालोनी निवासी नवीन चंद ने बताया कि 50 से अधिक लोगों ने मामले की शिकायत विधायक नीरज शर्मा से की है। वहीं जवाहर कालोनी में ही डिपो चलाने वाले हरबंश लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिले में 682 राशन डिपो हैं। इन पर करीब दो लाख राशन कार्ड धारक हैं।

चार साल पूर्व सरकार ने राशन वितरण में धांधली को रोकने के लिए प्रदेश में सभी डिपो पर पीओएस मशीन से ऑनलाइन राशन वितरण शुरू किया था। इन मशीनों पर सभी राशन कार्ड धारकों के नाम दर्ज है। इसके माध्यम से कार्ड धारक जिले के साथ प्रदेश में कहीं से भी राशन ले सकता है। पिछले दिनों कोरोना वायरस के खतरे को सरकार ने राशन डिपो पर ऑनलाइन राशन वितरण को बंद कर दिया। अब राशन डिपो पर कार्ड धारकों की जो लिस्ट उपलब्ध हैं। उसी आधार पर राशन बांटा जा रहा है। 

दूसरे डिपो से राशन लेने के लिए बोल रहे संचालक : सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी शुभम और कन्हैया ने बताया कि वह संजय कॉलोनी में राशन लेते हैं मगर अब डीलर उन्हें बल्लभगढ़ राजीव कॉलोनी स्थित डिपो पर राशन लेने के लिए बोल रहा है। इसी तरह जवाहर कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जनता कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और आर्दश नगर डिपो पर लोगों की शिकायतें सामने आई।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक केके गोयल ने कहा कि उन्हें इस तरह की शिकायतें मिल रही है। ऑनलाइन प्रकिया बंद होने की वजह से डिपो पर दिक्कत आई है।इसके लिए सभी डीलरों को आदेश दिया गया है कि जो कार्ड धारक राशन लेने पहुंच रहें हैं। उन्हें इधर-उधर भेजने की जगह पूरा राशन दिया जाए, जिससे की लोगों को परेशानी न हो।    

एपीएल कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन 
लॉकडाउन की वजह से डिपो पर मुफ्त राशन वितरण किया जा रहा है। यह राशन केबल एएवाई, बीपीएल और ओपीएच कार्ड धारकों के लिए है, मगर एपीएल (हरा रंग) कार्ड धारक भी राशन लेने के लएि पहुंच रहे है। इस कारण व्यवस्था बनाए रखने में डीलरों को दिक्कत आ रही है। 

Isha