साइबर सिटी में 10वीं की छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

9/21/2018 9:16:52 AM

गुडग़ांव(ब्यूरो): साइबर सिटी में लगातार दुष्कर्म के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। नया मामला सैक्टर-5 थाना क्षेत्र का है। 10वीं की एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रेप की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत के अनुसार मामला 2017 का है। रेप के बाद आरोपी लगातार लड़की को वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिसमें अश्लील वीडियो है। इस संबंध में ए.सी.पी. क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म मामले में गहनता से जांच की जा रही है।  

Rakhi Yadav