फैक्ट्री में ड्रम काटते समय हुआ ब्लास्ट, बुरी तरह झुलसे 3 मजदूर

6/12/2019 1:21:42 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी)- दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सेक्टर 6 स्थित आरके फोर्जिंग कंपनी में ब्लास्ट होने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार मजदूर कैमीकल से भरा एक ड्रम काट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। 

अस्पताल में झुलसे हुए देवेंद्र की माने तो कंपनी प्रबंधकों ने उन्हें केमिकल से भरा एक ड्रम काटने के लिए कहा। उन्होंने मना भी किया था, लेकिन जबरन उनसे यह ड्रम  काटने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने ड्रम काटा तो ब्लास्ट हो गया और इस ब्लास्ट में वह और उसके 2 साथी बुरी तरह झुलस गए। 

हालांकि कंपनी प्रबंधक इस मामले में कुछ भी कहने से साफतौर पर इंकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने घटना के संबंध में कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ लापरवाही बरतने और  साजिद  के तहत हादसे को अंजाम देने का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Isha