अचानक डिसप्ले बंद होने के बाद Mobile phone में हुआ ब्लास्ट, फिर हुआ ये...

5/31/2020 8:55:42 AM

गोहाना (अरोड़ा) : शनिवार को शहर से सटे गढ़ी उजाले खां गांव के एक निर्माणधीन मकान में वीवो कम्पनी का एक मोबाइल फोन रहस्यमयी परिस्थितियों में फट गया। ब्लास्ट होने के बाद अचानक फोन में आग लग गई। गढ़ी उजाले खां गांव के डा. अश्विनी ने यह मोबाइल फोन एक साल पहले खरीदा था। वह अपने निर्माणाधीन मकान में मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। अचानक से फोन की डिसप्ले गायब  हो गई। स्क्रीन एकदम से काली दिखाई देने लगी।    

डा. अश्विनी ने बताया कि जब उन्होंने फोन चैक करने के लिए उसे खोला तभी अचानक जोर का ब्लास्ट हो गया। उन्होंने फोन दूर फैंक दिया। नीचे गिरते ही फोन में आग लग गई और वह जल गया। डा. अश्विनी हैरान है कि ब्लास्ट होने से पहले फोन सामान्य था और वह गर्म भी नहीं हुआ। फोन का ब्लास्ट उनकी अपनी समझ से बाहर रहा।      

 

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

Edited By

Manisha rana