टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, दर्जनों मजदूर घायल

4/28/2019 2:33:38 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर में छछरौली दादुपुर रोड स्थित टायर फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ को ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया, जिनमें से पांच की हालात बेहद नाजुक होने की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में ब्लास्ट बायलर फटने से हुआ। जिस वक्त बॉयलर फटा, उस वक्त 18 से 20 मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। फैक्टरी में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम किया जाता है। हालांकि फैक्टरी किन मानकों पर लगी हुई है यह भी जांच का विषय है।

Shivam