रेवाड़ी: ब्लाइंड लड़की से दुष्कर्म का आरोपी आवाज की पहचान से पकड़ा

2/21/2018 11:37:44 AM

रेवाड़ी(ब्यूरो): रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 11 वर्षीय ब्लाइंड लड़की से बलात्कार के आरोपी को पीड़िता ने उसकी आवाज से पहचान लिया। उसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला धारूहेड़ा की एक कालोनी में रहने वाली लड़की से जुड़ा हुआ है। पुलिस 10 दिनों से आरोपी की पहचान में जुटी हुई थी लेकिन कहते हैं कि अपराधी की जरा-सी गलती उसे जेल तक भेज देती है, यही इस आरोपी के साथ भी हुआ।  

10 दिन बाद आरोपी सनोज कुमार एक बार फिर पीड़िता के घर बुरी नीयत से पहुंचा। जहां पीड़िता ने उसे उसकी आवाज से पहचान लिया। जिसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। महिला थाना प्रभारी सरोजबाला ने कहा कि आरोपी सनोज कुमार को उसकी आवाज ने जेल पहुंचा दिया। आज उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।