ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा : लूट के इरादे से की थी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

10/25/2020 10:15:13 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : पुलिस की अपराध शाखा दो ने एक ब्लाइंड मर्डर केस में तीन हत्या आरोपियों में से दो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। रोहतक शहर के गांधी केम्प में 12 अक्टूबर को विजय नामक शख्स की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक विजय अपनी भाई की दुकान पर बैठा हुआ था। तीन नकाबपोश आए और  गले में से रूपये निकालने लगे तो जब उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी।

बता दें कि गोली लगने के बाद मृतक विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके बाद सीसीटीवी में तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागते हुए कैद हुए थे। पुलिस ने बाइक के नम्बर के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। बहादुरगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दो आरोपियों में एक आरोपी ने एलएलबी की हुई है जबकि एक बदमाश 12वीं पास है।

डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि 12 अक्टूबर को गांधी कैम्प निवासी विजय के ब्लाइंड मर्डर केस को हल करने के लिए सीआईए-2 स्टाफ ने मामले का खुलासा किया है। जहां बहादुरगढ़ से वारदात में शामिल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमन निवासी कमला नगर रोहतक व प्रिन्स निवासी अबोहर (पंजाब) ने अपने साथी नीरज निवासी बहादुरगढ़ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी बहादुरगढ़ में छुपे हुए थे। आरोपी अमन मोटरसाइकिल चला रहा था तथा नीरज व प्रिंस पीछे बैठे थे। नीरज व प्रिंस दुकान पर गए थे। आरोपी नीरज ने विजय को गोली मारी थी। अभी नीरज फरार चल रहा है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

वहीं पुछताछ में आरोपियों से हथियार के बल पर एक और नगदी लूटने की वारदात का भी खुलासा किया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 सितम्बर को रात करीब पौने 11 बजे चिनौट कॉलोनी में अपने घर जा रहे किराने के दुकान संचालक सतीश निवासी चिनौट कालोनी से पिस्तौल की नोक पर 27-28 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीना था। 

Manisha rana