लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 08:39 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मंगलवार को सोहना स्थित संजीवनी अस्पताल, चुंगी नंबर-1, देव प्लाजा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में सभी लोगों को पंजाब केसरी की तरफ से मेडल तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉ रामवीर गोस्वामी का अहम सहयोग रहा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
रक्तदान शिविर को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई दिया। युवाओं के साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सोहना और गुरुग्राम के अतिरिक्त फरीदाबाद तथा दिल्ली से भी विभिन्न गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें अनेक लोगों ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद लाला जगत नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लाला जगत नारायण ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने के साथ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है।