बच्चे के जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक महिला की मौत, तीन घायल

12/14/2023 3:29:07 PM

पलवल (रुस्तम जाखड़) : जिले के गांव छज्जूनगर में बच्चे के जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घर पर हमले का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव छज्जू नगर में बीती रात जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के जितेन्द्र नामक व्यक्ति के घर बच्चों के जन्मदिन का जश्न चल रहा था और घर के बाहर डीजे बज रहा था। तभी डीजे बजाने को लेकर पड़ोसी केशव से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। केशव अपने परिवार के लोगों के साथ आया और जितेन्द्र के घर पर हमला कर दिया। इस झगड़े में जितेंद्र के परिवार की एक महिला के सिर में गोली लग गई जबकि दो महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से महिला की मौके पर ही गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए पलवल सिविल अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां से उसको फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया और फरीदाबाद में महिला ने दम तोड़ दिया।  आरोपियों ने घर के दरवाजे तोड़ डाले और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और दूसरे सामान को भी तोड़ दिया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो आरोपी जितेंद्र और गिरफ्तार कर लिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail