हरियाणा में खूनी संघर्ष: लेनदेन के विवाद में भिड़े दो गुट, 1 की मौत...पुलिस टीम पर भी बरसाए पत्थर

4/21/2024 12:03:03 PM

कुरूक्षेत्रः बीती रात कुरूक्षेत्र के कीर्ति नगर में दो व्यक्तियों के बीच लेनदेन का विवाद गुटिय खून संघर्ष में बदल गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट व पत्थर बरसाए। गुटिय संघर्ष में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।  घायल हुए लोगों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के सामने पिहोवा रोड जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, परंतु प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। पत्थबाजी में घायल पुलिसकर्मी ऋषिपाल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से कुछ को चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से लोगों में दशहत बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमनाथ का एक दूसरी कालोनी निवासी व्यक्ति के साथ लेनदेन था। जिसे लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद बना हुआ था। इसी विवाद के चलते दूसरा व्यक्ति रात करीब 11 बजे 20-25 लोगों को लेकर कीर्ति नगर आया तथा अचानक सोमनाथ के घर पर हमला कर दिया। हमले में सोमनाथ की मौत हो गई तथा उसके करीब आधा दर्जन साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। घायलों में से कुछ को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। रात को रोडजाम करने वाले लोग अभी भी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Content Writer

Isha