(VIDEO) प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत ! सिरसा में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद मौत का खेल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 02:32 PM (IST)
सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वार्ड-29 स्थित संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार रात की है जब संदीप दुर्गा माता मंदिर चौक की ओर गया था तो वहां पर खड़े 2 लड़कों ने संदीप के पीठ, हाथ व पेट पर चाकू से वार किया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसे नजदीकी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान आज मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि संदीप का एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों का दावा है कि युवती के परिवार को भी इस संबंध की जानकारी थी।
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात संदीप को कथित तौर पर फोन कर बुलाया गया था, जिसके बाद उस पर हमला किया गया। उनका आरोप है कि वारदात के समय युवती का भाई भी मौके पर मौजूद था। उन्होंने मामले में युवती के परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सिटी थाना पुलिस से एसएचओ बलराज सिंह का कहना है कि युवकों का आपस में झगड़ा हो गया था, उसी में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)