शिक्षा बोर्ड ने 8वीं कक्षा की परीक्षा हेतु तय किया पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों का डिजाइन: डॉ. जगबीर

12/31/2021 11:04:42 AM

भिवानी (ब्यूरो) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से 8वीं की बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस क्रम में आज बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों का डिजाइन निर्धारण करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।

उपाध्यक्ष वी.पी.यादव ने बताया कि 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए एस.सी.ई.आर.टी. व एन.सी.ई. आर.टी. द्वारा पूर्व में तैयार किए गए पाठ्यक्रम में से 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया गया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एस.सी.ई.आर.टी. व एन.सी.ई. आर.टी. द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में प्रश्र पूछे जाएंगे। भाषाई विषयों में केवल भाषाई ज्ञान जिसमें पढऩा, लिखना एवं व्याकरण सम्बंधित ज्ञान आधारित प्रश्र पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 50 प्रतिशत बहुवैकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्र पूछे जाएंगे तथा 50 प्रतिशत विवरणात्मक प्रश्र पूछे जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana