श्मशान घाट से 6 दिन की बच्ची का शव गायब

punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 03:52 PM (IST)

फरीदाबाद (महावीर गोयल): बीमारी के कारण हुई 6 दिन की बच्ची के शव का श्मशान घाट से गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित शमशानघाट की है जहां 2 दिन पहले दफनाए गए 6 दिन की बच्ची का शव एकाएक गायब हो गया। परिजन आज सुबह जब बच्ची के शव के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और श्मशान घाट प्रबंधन समिति को दी। 2 महीने में इस तरह का यह दूसरा मामला है। करीब 2 महीने पहले बल्लभगढ़ के ही एक कब्रिस्तान से बच्चे का शव भी दफन के बाद गायब हो गया था। उस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

बल्लभगढ़ के शमशान घाट मे 27 अक्तूबर को नवजात एक बच्ची का शव दफनाया गया था। दरअसल तिरखा कॉलोनी में रहने वाले लोकेश की 6 दिन की ब४ची बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने 27 अक्टूबर की सुबह श्मशान घाट में शव को दफनाया था। 

मृतक बच्ची के पिता की माने तों बीमारी के कारण उसकी बेटी की मौत हो गई थी, जिसके बाद में शव को श्मशान घाट में दफना कर चले गए थे। आज जब वेे यहां आए तो ब४ची का शव यहां पर नहीं थी।  वहीं श्मशान घाट प्रबंधन समिति के प्रधान लीलू पहलवान की मानें तो आज सुबह किसी की सूचना पर वह आए तो उन्हें मालूम चला कि 6 दिन की बच्ची के शव को कुत्ते खींच कर ले गए। हालांकि उन्होंने बच्चा वार्ड लॉक किया हुआ है लेकिन फिर भी बच्ची के पिता ने शव को यहां पर दफना दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर बच्ची के शव के गायब होने से सनसनी का माहौल बना हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static