यमुना नहर में डूबे पांचवे युवक का शव भी हुआ बरामद, एनडीआरएफ ने लगातार चलाया था सर्च अभियान

5/17/2022 10:46:49 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र): यमुनानगर में 15 मई को बुढ़िया नहर में जानलेवा हमले के दौरान नहर में डुबे पांचो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नहर में डूबे युवकों की तलाश को लेकर लगातार एनडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसी बीच आज पांचवे युवक का शव भी टीम को मिल गया है।

कड़ी मशक्कत के बाद कल निखिल, साहिल, सुलेमान के शव बरामद हो गए थे, जबकि दो युवकों  के शव आज बरामद किए गए हैं। प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने का कार्य किया गया। वही मौके पर पहुंचे बुढ़िया थाना प्रभारी लज्जाराम ने कहा कि तीन युवकों के शव कल मिल चुके थे और दो की तलाश जारी थी। आज सुबह अलाउद्दीन का शव भी बरामद हुआ है। एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन का संयुक्त सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था। इसी बीच पांचवे युवक सन्नी का शव भी बरामद कर लिया गया है। यमुना में डूबे सभी पांचों युवकों के शव एनडीआरआई की टीम ने बरामद कर पुलिस व परिजनों को सौंप दिए हैं।

बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते यमुना में नहाने गए युवकों पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें 5 युवक डूब गए थे। वही इस मामले में एक दर्जन से अधिक हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें जगह जगह दबिश दे रही हैं। फिलहाल अभी तक किसी भी हमलावर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai