आठ माह पहले यमुना स्नान के दौरान डूबे इंजीनियर का शव बरामद

5/13/2022 4:24:47 PM

सोनीपत: जिले के राई क्षेत्र में कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता पूरी करने आठ माह पहले यमुना के मिमारपुर घाट पर पत्नी संग स्नान करने आया इंजीनियर पैर फिसलने से डूब गया था। अब इंजीनियर का शव नदी के अंदर रेत में दबा मिला है। क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव की पहचान कपड़ों व टूटे दांत से की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

गांव उमेदगढ़ निवासी संदीप गौतम (30) फरीदाबाद में इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर थे। वह फरीदाबाद में ही रहते थे। उन्होंने वर्ष 2020 में मनीषा के साथ शादी की थी। उनके परिवार में मान्यता है कि शादी के बाद दंपती को एक साथ यमुना स्नान करना पड़ता है। संदीप को अपनी कंपनी की तरफ से 27 सितंबर, 2021 को कनाडा जाना था।
 

Content Writer

Isha