भाखड़ा नहर में मिला महिला का शव, हाथों में था शादी का चूड़ा

2/27/2020 9:55:07 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल कछवा रोड़ स्तिथ भाखड़ा नहर से अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का शव नहर के कूड़े में फंसा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस ने मृतक महिला के शव को नहर से निकाला बाहर। 

पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हॉउस में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के हाथों में शादी का चूड़ा डला हुआ था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है मृतक महिला की शादी कुछ महीने पहले हुई है। फिलहाल ये सब जांच का विषय है। महिला की पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा आखिर महिला की मौत किस तरह से हुई और उसका शव नहर में कैसे मिला। 

Edited By

vinod kumar