मामूली विवाद में 2 भाइयों पर फेंकी उबलती चाय, अस्पताल में भर्ती, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

1/14/2024 3:47:42 PM

रोहतक : हरियाणा के रोहतक में मामूली विवाद के कारण दो भाइयों पर उबलती चाय फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप यह भी लगाया गया कि दोनों भाइयों की पिटाई भी की गई। यह विवाद चाय मांगने से शुरू हुआ था। फिलहाल दोनों भाइयों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।  

सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव आदमपुर का निवासी है। लगभग एक महीने पहले रोहतक में आया था और यहां प्लांट में मिठियां बनाने का काम करता है। वहां सभी की इकट्‌ठी चाय बनती है। 12 जनवरी 2024 की शाम को साढे़ 4 बजे जब उसने चाय बनाने वाले सोनू से चाय मांगी, तो उनके उस्ताद सुरजन ने चाय देने से मना कर दिया और कहा कि यहां से चला जाए। सन्नी ने आगे बताया कि इस समय उसका भाई नगीन भी उसके पास ही खड़ा था। वहीं सोनू ने धमकी दी कि यहां से चले जाओ नहीं तो चाय में डूबो देंगे। इसके बाद उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया और सोनू ने चाय के पतीले से उबलती हुई चाय उनके ऊपर फेंक दी। उबलती हुई चाय सन्नी और उसके भाई के ऊपर गिर गई। इसके कारण उनका शरीर कई जगह से जल गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana