अवैध संबंध के चलते पिता व चाचा ने काटे बेटी के दोनों हाथ

4/29/2017 11:14:31 AM

सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत के कालपूर गांव के पास जोगी कालोनी में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक महिला पर उसके पिता और चाचा ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद महिला के दोनों हाथों पर गहरी चोट आई है। बताया जा रहा है कि महिला के तारा चन्द के साथ अवैध संबध थे। जिससे पिता और चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वही इस वारदात के बाद पिता और चाचा मौके से फरार हो गए है। 

महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को इलाज के लिए रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गांव हरसाना निवासी सोनिया अपने साथी तारा चन्द के साथ तारा चंद के मुहबोले मामा शमशेर के घर खाना खाने आए थे। लेकिन पीछे से सोनिया के चाचा और पिता ने आकर दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद सोनिया के दोनों हाथों पर गंभीर चोट आई है। शमशेर ने बताया कि वो तारा चंद को कई साल ये जानता है और तारा चंद के सोनिया के साथ अवैध संबध है, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।