इनेलो व कांग्रेस पर वित्त मंत्री का तंज, कस्सी व फावड़ा लेकर ड्रामा कर रही दोनों पार्टियां

6/12/2017 4:34:20 PM

जींद (सुनील मराठा):भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने एस.वाई.एल. मुद्दे पर इनेलो और कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जेल में बंद युवाओं की माफी पर कहा कि कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने कहा कि SYL का मुद्दा भाजपा सरकार मजबूती से लड़ रही है। कांग्रेस और इनेलो ने अपने कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया था इसलिए अब वे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां कस्सी व फावड़ा लेकर ड्रामा कर रही हैं। कैप्टन ने यह भी कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार इस प्रयास में जुटी है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके और भाजपा सरकार ने अब तक ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा मुआवजा किसानों को दिया है जो पूरे देश में एक रिकॉर्ड है।