लड़का होने की दवाई देने वाला गिरफ्तार

4/7/2017 10:47:14 AM

हिसार:पुलिस ने लड़का होने की दवाई देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। थाना अग्रोहा व सिविल अस्पताल के डिप्टी सी.एम.ओ. डॉ. टी.पी. शर्मा की अगुवाई में रेड करके श्यामसुख वासी मूलाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मूलाराम लड़का होने की दवाई बेचता है जिस पर डाक्टर व पुलिस की संयुक्त टीम ने बोगस ग्राहक बनाकर उसको दवाई लेने के लिए भेजा। इस पर सुल्तान सिंह ने 400 रुपए में लड़का होने की दवाई दे दी जिस पर फौरी रेड की गई तो उसके कब्जे से 400 रुपए व अन्य लड़का होने की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई जिन को कब्जा पुलिस में लेकर सुल्तान सिंह के खिलाफ पी.एन.डी.टी. एक्ट तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।