सरकारी संस्थान के परिसर में मिला लड़के का भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा, सिर्फ सिर बचा था

10/28/2020 7:46:56 PM

करनाल (केसी आर्या): करनाल के सरकारी संस्थान आईसीआर परिसर में एक मृत भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को कुत्तों ने नोंच रखा था। वहीं भ्रूण मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मृत भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह अग्रसेन चौक से कुछ दूरी पर स्थित आईसीआर जो कि एक सरकारी संस्थान है, के परिसर में एक आठ महीने का मृत भ्रूण झाडिय़ों में पड़ा देखा गया, जोकि  लड़का था। पूरे भ्रूण को कुत्तों ने नोच लिया था, सिर्फ उसका सिर ही बचा था। जिसकी सूचनाा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी विजय ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लिया गया है, अब जांच की जाएगी कि आस-पास में कौन सी महिला गर्भवती थी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जल्द ही भ्रूण फेंकने वालों को गिरफ्तार करेगी। 

Shivam