चढूनी का ऐलान, किसान आंदोलन में सहयोग न करने वालों का बहिष्कार करें

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 02:01 PM (IST)

भूना : आंदोलनरत्त किसानों को रैली करने व दिल्ली जाने से रोकने वाली सरकार के मंत्रियों, एम.पी.व एम.एल.ए.को गांवों में नहीं घुसने देना। यह आह्वान भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी ने भूना की शास्त्री मंडी में आयोजित सर्वजातीय किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किया।

चढूनी ने कहा कि भारत में कृषि जन-जन के लिए जीविका का साधन है। जिसे मौजूदा सरकार व्यापार का रूप देना चाहती है। अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए ही सरकार ने कृषि कानून लागू किए हैं। इन कानूनों से पूरे देश का भोजन पूंजीपतियों के गोदामों में चला जाएगा। जिसे वे मुंहमांगी कीमतों पर बेच सकेंगे। इनसे महंगाई बढ़ेगी तथा देश के करोड़ों लोग भूखमरी का शिकार होंगे। पूंजीपति सस्ते दामों पर किसानों से खाद्य पदार्थों को खरीदकर मनमर्जी माफिक मूल्यों पर बेचने के अधिकारी होंगे। आम आदमी को 8 रुपए किलो वाला प्याज 80 रुपए किलो में मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static