प्रदेश में नए मानदंडों से होगा बी.पी.एल. सर्वे : कम्बोज

4/22/2018 11:36:16 AM

कलायत(कुलदीप): खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने कहा कि प्रदेश में नए मानदंडों से बी.पी.एल. सर्वे होगा। इससे सुनिश्चित तौर से वास्तविक पात्रों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ मिलेगा जबकि अपात्रों को सूची से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कम्बोज भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत चहल प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू थे। इससे पहले उन्होंने अनाज मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। 

कट्टों का भार, उठान और खरीद से जुड़े दूसरे पहलुओं की समीक्षा हुई। कर्ण देव ने कहा कि सरकार कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में कृषि ढांचे को मजबूत करने में लगी है। इस कड़ी में मंडियों के विस्तार और व्यवस्था से जुड़े दूसरे पहलुओं को लेकर कार्ययोजना तय की जा रही है। अनाज की सुरक्षा के लिए गोदामों के निर्माण बारे मुख्यमंत्री से विशेष वार्ता हुई है। अनाज के एक-एक दाने की कद्र होगी। खाद्य एवं आपूर्ति ने कहा कि पारदर्शिता को लेकर सरकार गंभीर है। 

Deepak Paul