ब्राह्मण समाज के लोगों ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती

5/3/2022 12:24:47 PM

पानीपत(सचिन): जिले के गांव नारा में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की ब्राह्मण  समाज के लोगों द्वारा जयंती मनाई गई। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ा कर पूजा अर्चना की और भगवान परशुराम से आशीर्वाद लिया।

समाज के लोगों द्वारा समाज में फैली बुराइयों का सर्वनाश करने और नकारात्मक शक्तियों के अंत के लिए भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुतियां दी।वहीं भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में ब्राह्मण समाज के लोगों समेत 36 बिरादरी के लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

इस मौके पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया।इस मौके पर बलवान शर्मा, सिया राम शर्मा,सुभाष शर्मा, बंसी शर्मा, पालेराम शर्मा,श्यामी शर्मा,रामदिया शर्मा,संदीप शर्मा,रामफल शर्मा,समेत तमाम ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे ।

Content Writer

Isha