कुरुक्षेत्र का ब्रह्मसरोवर सील, डुबकी लगाने वाले लोग 31 मार्च तक रहेंगे वंचित

3/18/2020 2:12:46 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप)- देशभर में कोरोना की दहशत से आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए। जिन जगहों पर कल तक खूब रौनक रहती थी वह सुनसान दिखाई दे रही हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को बाय सील कर दिया गया है। यहां आए दिन देश-विदेश से यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता था लेकिन अब कोरोना वायरस की दहशत के चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने सरोवर को सील कर दिया है और आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। कुरुक्षेत्र के मंदिरों में होने वाले खास प्रोग्रामों को भी वायरस की दहशत के वजह से रद्द कर दिया गया है।  सरोवर में डुबकी लगाने वाले लोग  31 मार्च तक वंचित रहेंगे।

कोरोना के बेशक हरियाणा में पीड़ितों की संख्या अभी तक काफी कम है, लेकिन इसकी दहशत काफी ज्यादा हो चुकी है। सरकार कोरोना से बचाव के लिए हर संभव कदम उठा रही है। धर्मनगरी में रोजाना हजारों पर्यटक व श्रद्धालु आते हैं। अब पर्यटकों की आमद भी कम करने की तैयारी हो चुकी है। सरोवरों में स्नान पर एक दिन पहले ही प्रशासन पाबंदी लगा चुका है। मंगलवार से सरोवरों पर पुलिस का पहरा भी बिठा दिया। सभी प्रवेशद्वार बंद कर दिए।

यही नहीं बल्लियां व रस्सी बांध कर चारों तरफ से सील भी किया है। इसके चलते लंबा चौड़ा सरोवर भी एकाएक सूना हो गया। उधर चैत्र चौदस मेले में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए भी प्रशासन सख्त हो चला है। मेला भी एक दिन पहले ही रद्द करने का फैसला हो चुका है।



 

Isha