सिरसा में बेखौफ चोरों का आतंक...कार के शीशे तोड़कर मिनटों में साफ कर गए कीमती सामान, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 03:58 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिस कारण वह कहीं भी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। ताजा घटना सिरसा के हिसार रोड की है जहां पर गली में खड़ी अधिवक्ता की गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए।

कार मालिक को इसका उस समय पता चला जब सुबह कर मालिक अपनी कार संभालने आया और देखा कि एक साइड के दोनों खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और अंदर रखा सामान गायब था। 

मामले को लेकर सिरसा के रहने वाले एडवोकेट अमित गोयल का कहना है कि वह रात को करीब 9 बजे अपनी गाड़ी गली में खड़ी कर गया था। क्योंकि उनकी वह साथ वाली गली बनाने का कार्य जारी है। जिस कारण वह अपने घर पर गाड़ी पार्किंग नहीं कर सकता इसलिए मजबूरन उसे सड़क के साथ लगती अन्य गली में कार को खड़ी करना पड़ा। 

अगली सुबह जब आया तो देखा कि एक साइड की दोनों खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे जब उसने गाड़ी को संभाला तो उसमें से लैपटॉप उसका पर्स व अन्य जरूरी कागजात व अन्य सामान गायब था। इसको लेकर उसने पुलिस को सूचना दे दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static