पानीपत में फेरे लेने के बाद शौच का बहाना बनाकर दुल्हन हुई फरार, बिचौलिए ने 40 हजार में कराया था रिश्ता

2/8/2023 11:55:19 AM

पानीपत : पानीपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां देवी मंदिर में पति संग फेरे लेने के बाद दुल्हन शौच करने के बहाने भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बिचौलिए के जरिए 40 हजार में रिश्ता तय हुआ था। मात्र तीन दिन में ही शादी हो गई। इसके बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर जाने लगा तो पत्नी ने शौच का बहाना बनाया और अपनी बहन के साथ वहां से गायब हो गई। दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

शिकायतकर्ता सोमबीर ने बताया कि वह गांव भंडारी तहसील मतलौडा का रहने वाला है। 5 फरवरी 2023 को उसकी सीमा के साथ देवी मंदिर में शादी हुई थी। सीमा पानीपत शहर में देवी मंदिर के ही पास की किसी कॉलोनी की रहने वाली थी। शादी के फेरे होने के बाद सभी देवी मंदिर से बाहर निकले। तभी सीमा ने शौच जाने की बात कही। काफी देर तक भी वह वापस नहीं लौटी। सोमबीर ने बताया कि 3 फरवरी को उसका किसी जानकार के माध्यम से पानीपत के रहने वाले एक कथित बिचौलिए से संपर्क हुआ। बिचौलिए ने इसी दिन सीमा नाम की लड़की से उसका रिश्ता पक्का करवा दिया। रिश्ता 40 हजार में पक्का हुआ था। इसके बाद यानी 5 फरवरी को देवी मंदिर में शादी होनी तय कर दी थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana