अभी हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी, सुसराल में फंदे से लटकी मिली नई नवेली दुल्हन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 04:33 PM (IST)
फतेहाबाद(रमेश): जिसे लाड प्यार के साथ ससुराल के लिए विदा किया क्या पता था दो दिन बाद ही उसके सुसराल से बेटी की लाश आएगी। अशोक नगर में 22 साल की प्रियंका जिसकी 2 दिन पहले शादी हुई थी का शव फन्दे से लटका मिला था। मृतका के पिता के बयानों पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका नाम की युवती की शादी 2 दिन पहले हुई थी। प्रियंका के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी बेटी का दिल ससुराल में नही लगा, इसी परेशानी के कारण प्रियंका ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और पिता के बयान दर्ज कर उसके आधार पर आगामी जांच की जा रही है। । मृतका मूल रूप से यूपी की रहने वाली थी और उसकी शादी फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। फिलहाल इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया
