गाजे बाजे के साथ आई दुल्हन शादी के चौथे दिन दिवार फांद कर भागी, सोता रहा परिवार (VIDEO)

11/27/2023 10:51:02 PM

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): जिले के टाकड़ी गांव में 4 दिन ही धूमधाम से दुल्हन आई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। दूल्हा भी काफी खुश था। लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिन नहीं चलीं। शादी के चौथे दिन ससुराल आई दुल्हन दीवार फांदकर भाग गई। दुल्हन के भागने का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अल सुबह दुल्हन भागते हुए दिख रही है। कथित तौर पर फरार हुई दुल्हन घर से गहने और जरूरी सामान भी ले गई। हालांकि सूचना के बाद पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर दुल्हन को बरामद भी कर लिया।

 

CCTV में कैद हुई दिवार फांदती दुल्हन 

गांव टांकड़ी निवासी राजकुमार की शादी 22 नवंबर को यूपी निवासी एक युवती के साथ हुई थी। ये शादी एक बिचौलिए के मार्फत हुई थी। परिवार ने धूमधाम से शादी की रस्में निभाई और फिर दुल्हन को अपने घर भी ले आए। दुल्हन के साथ उसका भाई और बहन भी साथ आए थे। CCTV में दीवार कूदकर भागती दिखी 25 नवंबर को दुल्हन का भाई और भाभी दोनों वापिस चले गए। राजकुमार का कहना है कि उस वक्त तक सबकुछ ठीक था। अगले दिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर से गायब मिली। उसने घर में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो वह घर की दीवार कूदकर भागती हुई नजर आई। राजकुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दुल्हन को पकड़ा

सूचना के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए बावल थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही दुल्हन को बरामद कर लिया। दुल्हन ज्यादा दूर तक नहीं भाग पाई थी। पुलिस ने उसे भड़ंगी मोड़ पर पकड़ लिया। आरोप है कि दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवरात और सामान भी लेकर भागी थी। हालांकि कथित तौर पर दुल्हन के फरार होने के मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal