90 हजार लेकर बिचौलिए ने करवाई शादी, अगले दिन गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

7/16/2021 1:37:12 PM

पानीपत:  लुटेरी दुल्हन, जो शादी वाली रात को ही पति के सोने के बाद कमरे से 87 हजार रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। शादी के लिए दूल्हे से बिचौलिए ने भी 90 हजार रुपए लिए थे। जब कॉल किया तो उसने मदद नहीं की और उल्टा युवक को ही धमकाने लगा। डेढ़ माह के प्रयास के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला तो पीड़ित ने मॉडल टाउन थाने में दुल्हन और बिचौलिए पर केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस दोनों को तलाश रही है। गांधी कॉलोनी के अशोक की भाभी देहरादून की रहने वाली हैं। देहरादून की टीएसडीसी कॉलोनी निवासी सुर्जनलाल पुत्र जालमदास ने अशोक की शादी

कराने का प्रस्ताव दिया। उसने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के गांव पोखड़ा निवासी नेहा की फोटो भेजी। लड़की अच्छी लगी तो अशोक ने हां कर दी। तब सुर्जनलाल ने 55 हजार रुपए फीस् बताई। 3 जून को परिवार उत्तराखंड के रायवाला पहुंचा, जहां लड़की औ उसके माता-पिता से मुलाकात की। उस दिन शिव मंदिर में अशोक की नेहा शादी हो गई। सुर्जनलाल ने 90 हज रुपए लिए थे। सात फेरे लेने के बा अशोक दुल्हन को लेकर रात करी 9:30 बजे घर पहुंचा। घर पर श की रस्में हुई। इसके बाद वह कमरे पत्नी के साथ सो गया। अलसुबह क 5:30 बजे अशोक उठा तो नेहा घर नहीं थी। वह सारे गहने भी ले गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha