सात फेरे लेकर विदा हुई दुल्हन, स्टेशन में प्रेमी को देख पति को दिया दगा

6/19/2017 1:38:17 PM

जींद:जींद के रहने वाला युवक लड़की से सात फेरे लेने के बाद भी उसे अपने साथ नहीं ले जा पाया। दरअसल जींद के रहने वाले युवक की शादी देवरिया की रहने वाली लड़की से तय हो गई। जब उनकी शादी हो गई अौर विदाई होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां पर अचानक लड़की का प्रेमी आ गया। जिसे देखकर दुल्हन पति को दगा देकर अपने प्रेमी के पास चली गई। बाद में ये मामली पुलिस तक पहुंच गया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को देवरही मंदिर में युवती ने हरियाणा से आए वर करन के साथ मंदिर परिसर में ही सात फेरे लिया। पूरी रात बरातियों की गांव के लोगों व दुल्हन के परिजनों ने आवभगत भी की। रविवार की सुबह दुल्हन अपने पति के साथ विदा हुई। दुल्हन रेलवे स्टेशन पर हरियाणा जाने के लिए पति व ससुरालियों के साथ पहुंची। इसी बीच, दुल्हन का प्रेमी भी वहां आ गया। उसे देखते ही युवती पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंच गई। थोड़ी देर बात करने के बाद दोनों कोतवाली थाने पहुंच गए। युवती ने कोतवाल से कहा कि उसकी जबरदस्ती शादी कराई गई है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

इस घटनाक्रम के बाद हरियाणा से आए पति व ससुराली उसे छोड़कर वापस हरियाणा लौट आए। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की इस युवती की बड़ी बहन की शादी गोरखपुर के झगहा निवासी एक व्यक्ति से हुई है। बहन के देवर से युवती का प्रेम हो गया। दोनों ने शादी करने के लिए कई बार परिजनों से कहा, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हुए। उन्होंने उसकी शादी हरियाणा के जींद के रहने वाले करन से तय कर दी। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने कहा कि युवती पति को छोड़कर चली आई है। पुलिस दोनों के परिजनों से बात कर रही है।